March 28, 2026

प्रसिद्ध लोक गायिका, रेखा धस्माना को भास्करानंद मैठाणी सम्मान – Sainyadham Express

0
img_5_1755668004081.jpg

प्रसिद्ध लोक गायिका, रेखा धस्माना को भास्करानंद मैठाणी सम्मान

electronics

24 अगस्त को श्रीनगर में प्रदान किया जाएगा पुरस्कार

 

श्रीनगर। हिमालय साहित्य एवं कला परिषद ट्रस्ट ने स्वर्गीय भास्करानंद मैठाणी स्मृति सम्मान उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका रेखा धस्माना उनियाल को उनकी लोक गायन की साधना के लिए प्रदान करने का फैसला किया है।

ट्रस्ट की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस अवसर पर गढ़वाल के मेधावी बच्चों को भी गत वर्ष की तरह विविध परीक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति देकर सम्मानित ओर पुरस्कृत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  जखोली से आसमान तक जीवन की उड़ान, हेलीकॉप्टर सेवा से गर्भवती महिला को समय पर मिला सुरक्षित उपचार

कार्यक्रम का आयोजन 24 अगस्त को शाम 5 बजे से श्रीनगर गढ़वाल की सर्राफा धर्मशाला आयोजित किया जाएगा।

लोक गायिका रेखा धस्माना,उनियाल पिछले चार दशक से एक कुशल गायिका एवं लोक संगीत के क्षेत्र एक चीर परिचित नाम रहा है।दिल्ली में स्कूली जीवन से ही भजन और लोक संगीत में प्रवासियों की बीच पहचान बनाई थी।गढ़वाली कुमाऊनी गीतो के साथ उनके द्वारा भजन संध्याओं का आयोजन गढ़वाल , सहित दिल्ली चंडीगढ़ आदि अनेक शहरों में हुआ है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में सुबह सुबह दर्दनाक सड़क हादसा बस पलटी,सात रेस्क्यू 1 की मौत

रेखा धस्माना पिछले कुछ वर्षों से किशोर और युवा पीढ़ी को मांगल ओर लोक गायन के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें प्रशिक्षण देने का भी कार्य कर रही है। आज उनके द्वारा प्रशिक्षित युवतियां टीम बना कर विवाह आदि मांगलिक कार्यों के अवसर पर इस विधा को जिंदा रख कर,स्वरोजगार भी प्राप्त कर रही है।

ये भी पढ़ें:  दूरदर्शन ने किया चंद्र सिंह राही परिवार की चार पीढ़ियों का अभिनंदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed