October 28, 2026

उत्तराखंड में सुबह सुबह दर्दनाक सड़क हादसा बस पलटी,सात रेस्क्यू 1 की मौत

0
IMG-20260327-WA0006

जनपद नैनीताल, भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

 

जनपद नैनीताल के अंतर्गत भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में आज दिनांक 27 मार्च 2026 को प्रातः एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से समय 07:27 बजे सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:  2047तक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी, जिसमें चालक के अनुसार लगभग 15–16 यात्री सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित एवं कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण और धामी सरकार

रेस्क्यू के दौरान 07 घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के उपरांत तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। दुर्भाग्यवश, इस दुर्घटना में 01 व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। टीम द्वारा अन्य यात्रियों की स्थिति का भी जायजा लिया गया तथा घटनास्थल पर सर्चिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *