October 7, 2026

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

0
InShot_20260327_151302259

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने
श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा

देहरादून। खादी एवं ग्रामोद्योग तथा ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे भरत चौधरी का परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

इस दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि “एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में लगाए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सराहनीय पहल हैं, जो आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करते हैं।”
उन्होंने रुद्रप्रयाग जनपद में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि “ऐसे शिविरों से जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिलता है। भविष्य में भी इस प्रकार के अधिक से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।”

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के उत्कृष्ट संचालन के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि एसजीआरआर परिवार आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed