October 28, 2026

जिले में विकास कार्यों की निगरानी के लिए 11 मंत्रियों को दी जिम्मेदारी ,भरत सिंह चौधरी को चंपावत और चमोली की कमान

0
FB_IMG_1774623600988

जिले में विकास कार्यों की निगरानी के लिए 11 मंत्रियों को दी जिम्मेदारी ,भरत सिंह चौधरी को चंपावत और चमोली की कमान

जिलों में विकास कार्यों की निगरानी के लिए 11 मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने राज्य के विभिन्न जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों तथा विकास कार्यों के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई तैनाती कर दी है। प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में जारी सभी आदेशों को निरस्त करते हुए नई सूची लागू कर दी गई है। इस संबंध में राज्यपाल की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।
जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के 11 मंत्रियों को अलग-अलग जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे विकास कार्यों की निगरानी और समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण और धामी सरकार

नई व्यवस्था के तहत सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी एवं रुद्रप्रयाग, धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्या को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, खजान दास को नैनीताल, भरत चौधरी को चमोली एवं चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंह नगर तथा राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर जनपद का प्रभारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:  2047तक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शासन के इस निर्णय से जिलों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा, अनुश्रवण और क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *