March 27, 2026

विधवा को सताना पड़ा महंगा-डी एम की पहल पर मिला न्याय – Sainyadham Express

0
IMG-20250721-WA0039.jpg

विधवा को सताना पड़ा महंगा-डी एम की पहल पर मिला न्याय

बीमित ऋण के बावजूद प्रताड़ित की गई चार बेटियों की मां

देहरादून। जनहित के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन ने एक विधवा महिला की शिकायत पर सीएसएल फाइनेंस लिमिटेड की राजपुर रोड शाखा को सील कर दिया।

electronics

बैंक द्वारा आदेशों की अवहेलना करने और बीमित ऋण होने के बावजूद महिला को प्रताड़ित करने के कारण यह कार्रवाई की गई। अब बैंक की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, टिहरी गढ़वाल की मां सुरकंडा सिद्धपीठ की प्रतिकृति भेंट की

 

चार नन्ही बेटियों की मां प्रिया के पति विकास कुमार ने 6.50 लाख का गृह ऋण लिया था, जो बीमित भी था। 12 जुलाई 2024 को विकास की आकस्मिक मृत्यु के बाद भी बैंक और बीमा कंपनी ने न तो बीमा क्लेम दिया और न ही ऋण माफ किया। उलटे, बैंक के एजेंटों ने घर के कागज़ जब्त कर प्रिया को लगातार परेशान किया।

 

ये भी पढ़ें:  जिले में विकास कार्यों की निगरानी के लिए 11 मंत्रियों को दी जिम्मेदारी ,भरत सिंह चौधरी को चंपावत और चमोली की कमान

न्याय के लिए एक साल से भटक रही प्रिया ने गत सप्ताह डीएम सविन के सामने अपनी व्यथा रखी। डीएम ने तुरंत बैंक प्रबंधक पर 6.50 लाख की आरसी काटकर एक सप्ताह का समय दिया। तय समय में भी बैंक ने न तो राशि लौटाई और न ही नो ड्यूज दिया।

ये भी पढ़ें:  डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत क्या तन्वी की हत्या हुई है या आत्महत्या?

 

इसके बाद प्रशासन ने बैंक शाखा को सील करते हुए ताले जड़ दिए। प्रशासन का कहना है कि जनमानस को गुमराह करने और असहाय लोगों का शोषण करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जल्द ही नीलामी की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed