September 7, 2026

चुनाव आयोग का ताजा आदेश : देखें आदेश – Sainyadham Express

0
RAIBAR PAHAD KA

पंचायत चुनाव- 14 जुलाई के 2 बजे बाद व 15 जुलाई को बंटेंगे चुनाव चिह्न

electronics

देखें, राज्य निर्वाचन आयुक्त का ताजा आदेश

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों में उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि में संशोधन किया है। आयोग ने यह निर्णय उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेश के अनुपालन में लिया।

दरअसल, शक्ति सिंह बर्थवाल बनाम राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य वाद (रिट याचिका संख्या 503/2025) में मा० उच्च न्यायालय द्वारा 11 जुलाई 2025 को पारित आदेश के कारण 14 जुलाई को होने वाली प्रतीक आवंटन की कार्यवाही को अपराह्न 2 बजे तक स्थगित किया गया था।

ये भी पढ़ें:  सीएम आवास कूच से पहले भाजपा का बड़ा दांव, मकवाना को NCSK की कमान

आज, 14 जुलाई को हुई सुनवाई में उच्च न्यायालय से स्पष्टता मिलने के बाद आयोग ने निर्देश जारी किए कि आज ही प्रतीक आवंटन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक की जाएगी। वहीं, शेष प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया कल, 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  सीएम आवास कूच से पहले भाजपा का बड़ा दांव, मकवाना को NCSK की कमान

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से दोपहर बाद जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि उसकी पूर्व में जारी अधिसूचना संख्या 1303 (दिनांक 28 जून 2025) को केवल प्रतीक आवंटन की तिथि के संदर्भ में ही संशोधित माना जाए और चुनाव से जुड़ी अन्य सभी कार्यवाहियां पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार ही संपन्न होंगी।

ये भी पढ़ें:  सीएम आवास कूच से पहले भाजपा का बड़ा दांव, मकवाना को NCSK की कमान

यह भी पढ़ें

फिर HC में मेंशन हुआ दो जगह वोटर वाला मामला, कोर्ट से सुनवाई की अपील

-याचिकाकर्ता की HC से स्पष्ट आदेश देने की अपील

दो जगह नाम वाले ये पंचायत चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इस पर स्पष्ट आदेश की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed