November 27, 2026

पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अग्निकांड प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

0
IMG-20261127-WA0003

पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अग्निकांड प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनका दुःख-दर्द साझा किया और प्रत्येक प्रभावित परिवार से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। इस दौरान उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अग्निकांड से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सर्दी और संभावित बर्फबारी को देखते हुए प्रभावित परिवारों के रहने के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए, ताकि किसी को भी प्रतिकूल मौसम में परेशानी न उठानी पड़े।

ये भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, वन आरक्षी भर्ती की आयु सीमा 28 वर्ष हुई

अग्निकांड में घरों के साथ ही ग्रामीणों का छह माह का सुरक्षित रखा राशन भी नष्ट हो गया है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के लिए आगामी छह माह के राशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा भी किसी कीमत पर बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार विद्यालय और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों ने इस भीषण अग्निकांड में अपने आशियाने और जीवनभर की जमा पूंजी खोई है, उनकी पीड़ा को समझना बेहद जरूरी है। सरकार का प्रत्येक अधिकारी और पूरा प्रशासनिक तंत्र प्रभावित बच्चों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और परिवारों के साथ खड़ा है। यह केवल आर्थिक सहायता का विषय नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने और उनके जीवन में विश्वास एवं उम्मीद लौटाने का संकल्प है।

ये भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, वन आरक्षी भर्ती की आयु सीमा 28 वर्ष हुई

उन्होंने कहा कि पवाणी गांव की दीर्घकालिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जलाशय, हेलीपैड सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों पर भी काम किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना और उनका पुनर्वास सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह लगातार जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल के संपर्क में थे तथा राहत कार्यों की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं संवेदनशीलता और तत्परता से पूरी करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, वन आरक्षी भर्ती की आयु सीमा 28 वर्ष हुई

इस दौरान विधायक दुर्गेश्वर लाल और ग्रामीणों ने घटना का तत्काल संज्ञान लेने, प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने और स्वयं गांव पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और गांव को फिर से व्यवस्थित करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी, जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *