March 28, 2026

दुखद खबर: उत्तराखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन – Sainyadham Express

0
FB_IMG_1756355536486.jpg

दुखद खबर: उत्तराखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन

electronics

 

एम्स ऋषिकेश में चल रहा था इलाज

देहरादून। अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख राकेश खण्डूड़ी का इलाज के दौरान निधन हो गया। खण्डूड़ी अमर उजाला की देहरादून यूनिट में कार्यरत थे।

 

ये भी पढ़ें:  जिले में विकास कार्यों की निगरानी के लिए 11 मंत्रियों को दी जिम्मेदारी ,भरत सिंह चौधरी को चंपावत और चमोली की कमान

बीते कुछ समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। गत दिवस उनका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति बिगड़ती चली गयी।

बुधवार/गुरुवार की देर रात अंतिम सांस ली। वरिष्ठ पत्रकार खण्डूड़ी के निधन पर सीएम धामी, डीजी बंशीधर तिवारी समेत विभिन्न पत्रकार, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें:  प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में गुरुवार को मंगलेश डंगवाल करेंगे महामाई का गुणगान 

खण्डूड़ी ने हिमाचल प्रदेश में भी अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बीते कई साल से वे देहरादून में पत्रकारिता कर रहे थे। वे मौसम की परवाह न करते हुए रोज डोईवाला से देहरादून काम करने आते थे। अक्सर फेसबुक पर वे माउथ आर्गन पर फिल्मी धुनें सुनाया करते थे। शालीन स्वभाव के राकेश खण्डूड़ी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार की शिकायतों की भरमार,भ्रष्टाचार की 1732 शिकायतों को लोकायुक्त की नियुक्ति का कर रही इंतजार,क्या लोकायुक्त की नियुक्ति करेगी धामी सरकार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed