May 18, 2026

Big breaking:रूद्रप्रयाग के डीएम प्रतिक जैन की हुई छूट्टी ,ये बने रुद्रप्रयाग के नए जिलाधिकारी,इन अधिकारियों के बदले विभाग

0
57565f7f-76c7-4602-ac9a-d19d30e16da9

रूद्रप्रयाग के डीएम प्रतिक जैन की हुई छूट्टी ,ये बने रुद्रप्रयाग के नए जिलाधिकारी,इन अधिकारियों के बदले विभाग

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) तथा सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, संजय कुमार (IAS-2014) को निदेशक-सेवायोजन पद से अवमुक्त करते हुए उनके दायित्वों में परिवर्तन किया गया है। सौरभ गहरवार (IAS-2016) और नरेन्द्र सिंह भंडारी (IAS-2016) की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। विनोद गिरी गोस्वामी (IAS-2017) को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-पर्यटन विकास परिषद एवं निदेशक-सेवायोजन, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:  डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू

प्रतीक जैन (IAS-2018) को प्रबंध निदेशक-GMVN, मिशन निदेशक-जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक-नमामि गंगे एवं KFW परियोजना का दायित्व दिया गया है। वहीं विशाल मिश्रा (IAS-2018) की तैनाती में भी संशोधन किया गया है।

राज्य सिविल सेवा के अंतर्गत गिरधारी सिंह रावत (PCS) को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक-उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद एवं प्रबंध निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेश जोशी (सचिवालय सेवा) को अपर सचिव, जनगणना विभाग में तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें:  माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

इसी क्रम में त्रिलोक सिंह मर्तोलिया (PCS) को आयुक्त, गन्ना चीनी तथा प्रधान प्रबंधक शुगर मिल, किच्छा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब्ज प्रसाद बाजपेयी (PCS) को सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी नियुक्त किया गया है।

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से अवमुक्त होकर तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे तथा इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराएंगे।

ये भी पढ़ें:  विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सी0एम0ई0 कार्यक्रम का आयोजन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed