उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस


उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस
पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में शोक की लहर, 88 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
उत्तराखंड। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन की सूचना है। बताया जा रहा है कि उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 88 वर्ष बताई जा रही है।
माता के निधन की खबर से योगी आदित्यनाथ के परिवार में शोक की लहर है। पंचूर गांव में भी इस खबर के बाद शोक का माहौल बताया जा रहा है।
सावित्री देवी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता थीं। योगी आदित्यनाथ का जन्म भी पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। उनका बचपन उत्तराखंड की इसी देवभूमि में बीता। वर्ष 2022 में योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पहुंचे थे और मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था।

