August 28, 2026

लगनी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित उत्तराखंडी फीचर फिल्म “तेरी माया, जल्द होगी सिनेमाघरों में रिलीज

0
InShot_20260315_201026735

उत्तराखण्डी रजतपट (फिल्म)
||तेरी माया ||
लगनी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित उत्तराखंडी फीचर फिल्म “तेरी माया”

 

जिसके निर्माता श्री अवध नारायण प्रसाद हैं,
जबकि गीतकार–लेखक–निर्देशक की जिम्मेदारी संजय सिंह नेगी ने निभाई है। संजय सिंह नेगी मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री मे कई वर्षों से काम कर रहे हैं, उनकी ये पहली उत्तराखंडी फिल्म है, फिल्म का छायांकन उत्तराखंड के जाने माने सिनेमेटोग्राफर मनोज सती ने किया है, जिन्होंने उत्तराखंड की कई सफल फिल्मों का छायांकन किया है, फिल्म का संगीत उत्तराखंड के चर्चित संगीतकार रणजीत सिंह द्वारा संयोजित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू

“तेरी माया” एक मल्टी स्टार फिल्म है जिसमे उत्तराखंड के कई चर्चित चेहरे हैं जैसे- पन्नू गुसाईं, सावन गैरोला,भावना कांडपाल, साक्षी काला, नताशा शाह,
मोहित घिल्डियाल, प्राची पंवार, सुमन गौड़, जसविक अरोरा, राजेश जोशी, अजय सिंह बिष्ट, सोहन सिंह गुसाईं, शूरवीर पंवार, दौलत राणा, वीरेंद्र सिंह भंडारी, अशोक नेगी, अमन रौतेला
यशवीर नेगी- (बाल कलाकार)
आरुषि धनाई (बाल कलाकार)

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने स्वाइन फ्लू के उपचार को कसी कमर

फिल्म मे चार गीत हैं जिनको अपनी मधुर आवाज से सजाया है,
साहब सिंह रमोला, आकांक्षा रमोला, सुरेश काला, अमित खरे, अंजली खरे, सविता पर्सवान ने,

फिल्म “तेरी माया” का मुहूर्त 10 मई 2025 को श्री रघुनाथ मंदिर घुत्तू मार्केट मे किया गया जिसमें क्षेत्रीय गणमान्य ब्यक्ति मौजूद थे,
“तेरी माया” की शूटिंग टिहरी गढ़वाल भिलंगना घाटी के कई इलाकों मे हुई जिसमे मुख्यतौर पर चैत्वांण गांव, घुत्तू मार्केट से गंगी गांव तक को दर्शाया गया है।

ये भी पढ़ें:  वरिष्ठ पत्रकार लेखक मनोज ईष्टवाल की पुस्तककण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम पुरस्कार

लगनी फिल्म्स द्वारा निर्मित “तेरी माया” बहुत जल्द दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।
फिल्म की संपूर्ण टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *