July 28, 2026

जसपाल राणा की माता के निधन की खबर निकली अफवाह, परिजनों ने किया खंडन

0
IMG-20260616-WA0152(1)

जसपाल राणा की माता के निधन की खबर निकली अफवाह, परिजनों ने किया खंडन

 

नैनबाग। भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी जसपाल राणा की माता  श्यामा देवी के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरें पूरी तरह निराधार और भ्रामक साबित हुई हैं। कुछ लोगों द्वारा बिना पुष्टि और आधिकारिक जानकारी के उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी गई, जिससे क्षेत्र में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
परिजनों से संपर्क करने पर स्पष्ट किया गया कि  श्यामा देवी का निधन नहीं हुआ है। वर्तमान में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। परिवार ने लोगों से अपील की है कि अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें तथा किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें।
परिजनों ने कहा कि इस कठिन समय में परिवार को अफवाहों के बजाय लोगों की प्रार्थनाओं और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के संवेदनशील खबरें प्रसारित करने पर भी चिंता व्यक्त की है।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर तेजी से वायरल हो गई थी, लेकिन परिजनों के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि खबर पूरी तरह अफवाह थी।

ये भी पढ़ें:  प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *