November 22, 2026

देश के मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में धामी नंबर-2, उत्तराखंड का बढ़ा मान

0
IMG-20261102-WA0142(1)

देश के मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में धामी नंबर-2, उत्तराखंड का बढ़ा मान

सुशासन, नेतृत्व और जनस्वीकार्यता की कसौटी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हासिल किया देश में दूसरा स्थान। देश के मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन और कार्यशैली को लेकर किए गए एक निजी संस्था के सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1000 में से 881 अंक हासिल कर देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

ये भी पढ़ें:  धामी और भाजपा ही प्रदेश की पसंद, सर्वे में सत्तारूढ़ दल को बड़ी बढ़त

सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 897 अंकों के साथ पहले और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 874 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह रैंकिंग उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। सीमित संसाधनों, विषम भौगोलिक परिस्थितियों और पहाड़ी राज्य की चुनौतियों के बीच विकास को गति देना आसान नहीं है। ऐसे में धामी के नेतृत्व, प्रशासनिक कार्यशैली और जनकल्याणकारी पहलों को मिली यह पहचान राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 102 मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग

मुख्यमंत्री धामी लगातार विकास, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के भविष्य, धार्मिक पर्यटन, बुनियादी सुविधाओं और सुशासन को लेकर अपनी सरकार की प्राथमिकताएं सामने रखते रहे हैं। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने जैसे महत्वपूर्ण फैसलों से भी उत्तराखंड राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा है।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल की एल्युमनाईं मीट में सजी यादों और खुशियों की महफिल

यह सर्वे नेतृत्व, सुशासन, कार्यक्षमता, लोकप्रियता, दूरदर्शिता और जनस्वीकार्यता सहित 10 मानकों पर आधारित बताया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली यह रैंकिंग राज्य की पहचान, विकास की आकांक्षाओं और बेहतर भविष्य की उम्मीदों को नई ऊर्जा देने वाली है।हालांकि, यह एक निजी संस्था का सर्वे है, न कि कोई आधिकारिक सरकारी रैंकिंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed