October 23, 2026

बेटे कैंसर पीड़ित मॉ- बाप को कर रहे थे घर से बेदखल; डीएम करेंगे जिला बदर –

0
IMG-20251112-WA0053.jpg

 

 

बेटे कैंसर पीड़ित मॉ- बाप को कर रहे थे घर से बेदखल; डीएम करेंगे जिला बदर

electronics

 

2 जवान बेटे कर रहे कैंसर पीड़ित माता व बुजुर्ग पिता को प्रताड़ित; डीएम ने शुरू की गुण्डा घोषित करने की न्यायिक कार्रवाई

 

जवान बेटों की मारपीट-गाली से व्यथित बुजुर्ग पंहुचे डीएम द्वार, दोनो बेटे 25 नवम्बर को डीएम न्यायालय में किए तलब

 

10 नवम्बर को जनता दर्शन में डीएम से मिल बुजुर्ग माता-पिता से डीएम को सुनवाई व्यथा

 

देहरादून 10 नवम्बर को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग गीता एवं उनके पति राजेश ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके 2 बेटे हैं मारपीट करते है तथा तथा उनको घर से बाहर निकाल रहे हैं। बेटे शराब पीकर आते हैं तथा गाली गलौच करते हैं। जबकि माता गीता कैंसर पीड़ित है पुत्रों को समझाने पर भी झगड़ा करते हैं बेटों से परेशान होकर किराए के मकान में रह रहे हैं। जिलाधिकारी ने कैंसर पीड़ित माता व बजुर्ग पिता की व्यथा सुन कोर्ट में वाद दर्ज कराते हुए 02 बेटो को नोटिस प्रेषित कर दिये।

ये भी पढ़ें:  टीवी चैनलों के लिए केंद्र की सख्त एडवाइजरी, 7 बिंदुओं में जारी हुए निर्देश

बेटे कैंसर पीड़ित मॉ- बाप को कर रहे थे घर से बेदखल अब डीएम करेंगे जिला बदर। दरअसल 2 जवान बेटे अपनी कैंसर पीड़ित माता व बुजुर्ग पिता को प्रताड़ित कर रहे हैं बेटे आए दिन माता पिता से गाली गलौच व मारीीट के साथ ही घर से बेदखल कर रह है। जिस प्रताड़ित माता-पिता ने जिलाधिकारी से गुजार लगाई जिस पर डीएम ने गुण्डा घोषित करने की न्यायिक कार्रवाई शुरू करते हुए पक्ष रखने हेतु 2 बेटों को 25 नवम्बर को अपने कोर्ट मेें प्रस्तुत होने के निर्देश दिए है। जवान बेटों की मारपीट-गाली से व्यथित बुजुर्ग डीएम द्वार पंहुचे थे, जिस पर डीएम ने दोनो बेटों को 25 नवम्बर न्यायालय में तलब कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  अब गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी भी समझेगा AI

जिलाधिकारी के सम्मुख माता-पिता को प्रताड़ित करने, आसपास के लोगों तथा परिजनों से मारपीट करने शांति भंग करने तथा भरणपोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं जिन पर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित एक्शन लेते हुए व्यथितों के पक्ष निर्णय किए जिनसे बुजुर्गों को राहत मिल रही है। साथ कई ऐसे निर्णय हुए जिनमें घर टूटने से बच गए हैं।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *