November 18, 2026

पुलिस और सेना ने श्री बद्रीनाथ धाम में चलाया सघन चेकिंग अभियान –

0
IMG-20251112-WA0010.jpg

पुलिस और सेना ने श्री बद्रीनाथ धाम में चलाया सघन चेकिंग अभियान

electronics

बीडीएस टीम ने अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से मंदिर परिसर के प्रत्येक क्षेत्र की जांच की

गोपेवर। श्री बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में बद्रीनाथ पुलिस ने आज श्री बद्रीनाथ धाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

बद्रीनाथ पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) टीम, मंदिर समिति और माणा में तैनात भारतीय सेना की 07 असम राइफल्स के साथ श्री बद्रीनाथ धाम परिसर, श्रद्धालु प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, यात्री प्रतीक्षालय तथा आसपास के मार्गों का सघन चेकिंग की। श्रद्धालुओं के सामान, वाहनों तथा आवासीय परिसरों की गहन जांच की गई। बीडीएस टीम ने अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से मंदिर परिसर के प्रत्येक क्षेत्र की जांच की तथा संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर विशेष नजर रखी।

ये भी पढ़ें:  फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

श्री बद्रीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि संयुक्त चेकिंग अभियान उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों, पुलिस, बीडीएस टीम, सेना एवं मंदिर समिति के बीच समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को परखना तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना था।

ये भी पढ़ें:  Big breaking:PRD जवानों पर लाठीचार्ज के बाद सरकार हरकत में, 19 नवंबर को सचिवालय में होगी अहम बैठक; 365 दिन रोजगार और महंगाई भत्ते की मांग पर होगा मंथन

थानाध्यक्ष भंडारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध वस्तुओं, बैगों एवं वाहनों की सावधानीपूर्वक जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों, वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षा जागरूकता से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई और उनसे अनुरोध किया गया कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें:  चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed