March 27, 2026

रुद्रप्रयाग विधानसभा बच्छणस्यूँ पट्टी के झुंडोली गांव में सोलर फेंसिंग का शुभारंभ, मातृशक्ति और किसानों को मिली बड़ी राहत

0
IMG-20260326-WA0071(3)

रामरतन पंवार/जखोली

*रुद्रप्रयाग विधानसभा बच्छणस्यूँ पट्टी के झुंडोली गांव में सोलर फेंसिंग का शुभारंभ, मातृशक्ति और किसानों को मिली बड़ी राहत

समाज सेवी कमलेश उनियाल के व्यक्तिगत प्रयासो से लगियी गयी सोलर फेसिंग

 

रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बच्छणस्यूँ पट्टी के झुंडोली गांव में आज समाजसेवी कमलेश उनियाल द्वारा सोलर फेंसिंग का सफल उद्घाटन किया गया। दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद यहां की उपजाऊ भूमि और मेहनती किसानों की पहचान को सुरक्षित रखने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए स्थापित की गई सोलर फेंसिंग से विशेष रूप से मातृशक्ति को बड़ी राहत मिलेगी। अब जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों की मेहनत सुरक्षित रह सकेगी और उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कमलेश उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय महिला एवं पुरुषों ने पूर्व में जंगली जानवरों की समस्या से अवगत कराया था, जिसका समाधान आज उनके द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य उनके द्वारा किए गए वादे को निभाने का परिणाम है, जिसे व्यक्तिगत प्रयासों से पूरा किया गया है। इस कार्य में किसी भी सरकारी निधि, बजट या विभागीय सहयोग का उपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बने और सभी को इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारा संकल्प गांव, किसान और पहाड़ की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करते रहना है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने ही गांव में सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर मिलें और पलायन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
सोलर फेंसिंग के उद्घाटन से झुंडोली गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय मातृशक्ति और युवा वर्ग ने इस पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
यह पहल न केवल किसानों की सुरक्षा का माध्यम बनेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed