August 28, 2026

रूद्रप्रयाग का बेटा सौरव मैठाणी टोक्यो (जापान) में बिखरेंगे  लोक संस्कृति के रंग

0
FB_IMG_1769597385024

बधाई हो बधाई।
टोक्यो (जापान) में बिखरेंगे  लोक संस्कृति के रंग

उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एक बार फिर देश की सीमाओं को पार कर विश्वपटल पर अपनी पहचान बनाने जा रही है। आगामी 01 फरवरी 2026 को टोक्यो, जापान में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा एक भव्य “उत्तराखंड मात्सुरी” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक सौरव मैठाणी अपनी सशक्त और भावनात्मक प्रस्तुति से लोकसंस्कृति के रंग बिखेरते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड के Gen-Z) बना रहे हैं गढ़वाली फिल्म एकुली पराण,आज हुआ टाइटल पोस्टर रिलीज

यह कार्यक्रम न केवल प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर होगा, बल्कि जापान में पहली बार आयोजित होने जा रहा ऐसा उत्तराखंडी सांस्कृतिक उत्सव भी है, जो अपनी विशिष्टता के कारण विशेष महत्व रखता है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति, सभ्यता, पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन, लोकगीत एवं लोकनृत्यों की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। ढोल-दमाऊ की थाप, लोकगीतों की मिठास और पारंपरिक वेशभूषा में सौरव मैठाणी उत्तराखंड की आत्मा को टोक्यो की धरती पर प्रस्तुत करेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य आयोजक मनमलंग उत्तराखंड फिल्म्स, देसी वॉर्डरोब, मयंक डबराल, बिपिन सैमवाल, मनोज भारद्वाज एवं कुलदीप बिष्ट हैं, जिनके प्रयासों से यह कार्यक्रम साकार हो रहा है।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू

लोकगायक सौरव मैठाणी इससे पूर्व कनाडा, लंदन, दुबई, ओमान, सिंगापुर सहित कई देशों में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का परचम लहरा चुके हैं। उनकी गायकी में पहाड़ का दर्द, खुशी, संघर्ष और संस्कृति की आत्मा स्पष्ट रूप से झलकती है, जो श्रोताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ देती है। यह आयोजन निश्चित रूप से प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए अपनापन, स्मृतियाँ और पहाड़ से जुड़ाव लेकर आएगा, वहीं जापान में उत्तराखंड की संस्कृति की एक नई पहचान भी स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *