February 24, 2026

उत्तराखंड के लिए गर्व की बात, रूद्रप्रयाग जखोली पाला कुराली के रोहन राणा ने पीएम मोदी से की मुलाकात

0
IMG-20260127-WA0110

रूद्रप्रयाग जखोली ब्लॉक के पालाकुराली
के रोहन राणा ने पीएम से की मुलाकात किया संवाद

देशभर से चार करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के बीच उत्तराखंड के छात्र का चयन होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid021AzJjM4dBR4WPx7DEzfkCQTDcnck2HugrRuzwGyqiTizroEC4TQEnRx9VP531iuSl&id=100063571436294&mibextid=CDWPTG देखें वीडियो

रुद्रप्रयाग के होनहार छात्र रोहन सिंह राणा ने ‘परीक्षा पर चर्चा 2026’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया संवाद, जनपद में खुशी की लहर

रिंगाल की टोकरी, पारंपरिक व्यंजन अरसा व बुखणा तथा उत्तराखंड की लोक परंपराओं में निहित विज्ञान पर आधारित एक पुस्तक प्रधानमंत्री को की भेंट 

विद्यालय के अध्यापक अश्विन गौड़ का रहा विशेष मार्गदर्शन 

 

पहाडी राज्य उत्तराखंड,बाबा केदार की नगरी का एक सुदूर जनपद रुद्रप्रयाग ब्लॉक जखोली और वहां का एक छोटा सा गांव पालाकुराली, इस गांव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाला नवीं कक्षा का छात्र रोहन सिंह राणा, एक साधारण सा बच्चा लेकिन छोटे से गाँव से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी से परीक्षा पर चर्चा विषय तक पहुचना और सम्पूर्ण उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना, अद्भुत है
उनके विज्ञान के शिक्षक ने


Ppc 2026 के लिए वीडियो के बारे में कहा तो उन्होंने अन्य बच्चों की तरह वीडियो बनाए। और इस वीडियो ने पहुचा दिया रोहन को पहली बार देश की राजधानी नई दिल्ली जाने का मौका मिला और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  मोदी जी से मिलने का मौका मिला। इस दौरान रोहन सिंह राणा ने पूरे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। रोहन ने इस पूरी प्रक्रिया में अपने प्रधानाचार्य


, माता पिता, मुख्य शिक्षाधिकारी रुद्रप्रयाग के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। रोहन ने इस दौरान अपने माता-पिता के सहयोग और संपूर्ण ग्रामवासियों के प्रतिभावान योगदान को दोहराया। रोहन ppc 2026 के दौरान माननीय प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री जी को उत्तराखंड की तरफ से समौंण भेंट की जिसमे रिंगाल की फूलकंडी, पहाडी मिठाई अर्से, बुखणे, और अपने शिक्षक अश्विनी गौङ की लिखी किताब उत्तराखंड की लोक परम्परा में विज्ञान भेंट की।
परीक्षा पर चर्चा के दौरान तनावमुक्त सहज उत्सव पूर्ण परीक्षा पर प्रधानमंत्री  से रोहन ने अपनी इस सफलता में इस पूरे कार्यक्रम की नोडल अधिकारी,

निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण, उत्तराखण्ड,  वंदना गर्ब्याल मैडम, जनपद रूद्रप्रयाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी  पी0 के0 बिष्ट सर , डाइट प्राचार्य  सी पी रतूडी,
खंड शिक्षाधिकारी जखोली  यशवीर सिंह रावत सर,
और एस सी ई आर टी उत्तराखंड से राज्य समन्वयक  सुनील भट्ट सर
का विशेष सहयोग और प्रेरणा रही।
जिनके सहयोग के बिना ये असंभव था।
रोहन ने इस पूरी प्रक्रिया में अपने प्रधानाचार्य
, माता पिता, मुख्य शिक्षाधिकारी रुद्रप्रयाग के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। रोहन ने इस दौरान अपने माता-पिता के सहयोग, शिक्षा विभाग और संपूर्ण राज्यवासियो ग्रामवासियों को धन्यवाद आभार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed