October 30, 2026

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
IMG-20260404-WA0023

 

 

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

आशारोडी से गढ़ीकैंट तक डीएम का ग्राउंड जीरो निरीक्षण, हर व्यवस्था की बारीकी से जांच

साफ सुथरे और व्यवस्थित मार्ग के लिए प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

समयबद्व तैयारियों पर डीएम का जोर, कार्यक्रम स्थल पर डीएम ने परखी हर व्यवस्था

माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ आशारोड़ी से गढ़ीकैंट स्थित महेन्द्र ग्राउंड तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:  मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सड़क मार्ग पर सभी आवश्यक सुधार कार्य तत्काल पूर्ण किए जाएं। उन्होंने क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत, पैचवर्क, दीवारों के रंगरोगन तथा चौक-चौराहों पर सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे फैले मलवे की सफाई कर पूरे मार्ग को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने को कहा। सड़क किनारे क्षतिग्रस्त होर्डिग्स को भी ठीक कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खेलोत्सव-2026 का भव्य आगाज

 

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि पूरे मार्ग पर चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

 

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने गढ़ीकैंट स्थित महेन्द्र ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य पंडाल, आमजन के बैठने की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, पेयजल, सूक्ष्म जलपान एवं मोबाइल शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सुगम आवागमन के लिए विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:  मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

 

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ओपी सिंह, एनएचआई की प्रबंधक शालू चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed