पौड़ी:एकेश्वर ब्लॉक के बरसू निवासी आशुतोष रावत बने सैन्य आधिकारी

एकेश्वर ब्लॉक के बरसू निवासी आशुतोष रावत बने सैन्य आधिकारी
पौड़ी गढ़वाल जनपद के एकेश्वर ब्लॉक के बरसू गाँव मावलस्यू के निवासी आशुतोष रावत ने ओ टी ए चेन्नई से प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।आशुतोष रावत की इस सफलता पर उनके माता-पिता, परिवारजनों और ग्रामवासियों को बधाई दी। उनके मामा जयराज भंडारी ने रैबार पहाड़ का को बताया कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और परिवार के संस्कारों का परिणाम है। आशा है कि वे इसी तरह देश की सेवा करते हुए अपने क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम और ऊँचा करेंगे। उनकी माता प्रतिभा रावत ने यह बताया कि उपलब्धि और भी भावुक कर देने वाली है क्योंकि उनके पिताजी सूबेदार राजपाल सिंह रावत ने भी 13 गढ़वाल राइफल्स में देश की सेवा की और अपने सेवाकाल के दौरान वर्ष 2022 में उनका निधन हो गया था।
