June 6, 2026

पौड़ी:एकेश्वर ब्लॉक के बरसू निवासी आशुतोष रावत बने सैन्य आधिकारी

0
IMG-20260307-WA0036

एकेश्वर ब्लॉक के बरसू निवासी आशुतोष रावत बने सैन्य आधिकारी

पौड़ी गढ़वाल जनपद के एकेश्वर ब्लॉक के बरसू गाँव मावलस्यू के निवासी आशुतोष रावत ने ओ टी ए चेन्नई से प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।आशुतोष रावत की इस सफलता पर उनके माता-पिता, परिवारजनों और ग्रामवासियों को बधाई दी। उनके मामा जयराज भंडारी ने  रैबार पहाड़ का को बताया कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और परिवार के संस्कारों का परिणाम है। आशा है कि वे इसी तरह देश की सेवा करते हुए अपने क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम और ऊँचा करेंगे। उनकी माता  प्रतिभा रावत ने यह बताया कि उपलब्धि और भी भावुक कर देने वाली है क्योंकि उनके पिताजी सूबेदार राजपाल सिंह रावत ने भी 13 गढ़वाल राइफल्स में देश की सेवा की और अपने सेवाकाल के दौरान वर्ष 2022 में उनका निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें:  पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed