October 13, 2026

न्यूज़ पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शिल्पा भट्ट को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

0
IMG-20260124-WA0112

न्यूज़ पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शिल्पा भट्ट को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

 

न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NAI) ने उद्यमी शिल्पा भट्ट बहुगुणा को उत्तराखंड प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय 24 जनवरी को उत्तराखंड प्रेस क्लब में आयोजित संगठन की बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान शिल्पा भट्ट बहुगुणा को सर्वसम्मति से उत्तराखंड प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुना गया।

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने आईएएसओ सम्मेलन में जीते शीर्ष पुरस्कार

शिल्पा भट्ट बहुगुणा ने बताया कि उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले10 वर्षों से पत्रकार एवं युवा उद्यमीके रूप में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मुझ पर विश्वास जताया है। मुझे उत्तराखंड में पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगी।”

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत के नेतृत्व में प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

NAI के महासचिवविपिन गौरने कहा कि संगठन पूर्व में उत्तराखंड में सक्रिय रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में इसकी गतिविधियां कुछ धीमी पड़ गई थीं। उन्होंने कहा कि अब नए उत्साह और ऊर्जा के साथ संगठन एक बार फिर उत्तराखंड में पत्रकारों के हित, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा। विपिन गौर ने यह भी बताया कि न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा पूर्व मेंउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें सभी पत्रकारों के लिएराज्य पेंशन लागू करने, पत्रकारों के लिए एक्सीडेंटल कवर, पत्रकारों का उत्पीड़न रोकने जैसी कई मांगें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed