April 27, 2026

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कांवली रोड पर निकली शोभायात्रा

0
RAIBAR PAHAD KA

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कांवली रोड पर निकली शोभायात्रा

electronics

 

देहरादून। भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांवली रोड स्थित भगवान वाल्मिकी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। ये शोभा यात्रा कांवली रोड से गोविंदगढ़ से तिलक रोड होते हुए वापस कांवली रोड तक आई। इस मौके पर भगवान वाल्मिकी और अन्य भगवान के चित्रों से जुड़ी झाकियां भी शामिल रही। झाकियों ने लोगों को आकर्षित किया।

अतिथि के तौर पर शोभा यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस से प्रदेश महामंत्री व राज्य आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल, पूर्व विधायक राजकुमार और वाल्मीकि समाज से चौधरी मदन लाल, प्रधान श्याम सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने किया। मंगलवार को सुबह कावली स्थित भगवान वाल्मिकी मंदिर से वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि से जुड़ी झांकिया आकर्षक का केंद्र रही। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव विरेंद्र पोखरियाल ने वाल्मीकि समाज को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी और सभी के खुशहाल होने की भगवान वाल्मीकि से कामना की। इस मौके पर पोखरियाल ने कहा कि आज की पीढ़ी को भी महर्षि वाल्मीकि के विचारों को अपनाने के साथ ही उनके पद चिन्ह पर चलना चाहिए। वीरेंद्र पोखरियाल ने ये भी कहा कि उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की थी। देशभर में आज पूजा के साथ ही झांकियां निकली है। पोखरियाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। इसलिए उनके विचारों को समाज में अपनाने की जरूरत है। शोभा यात्रा के समापन पर मंदिर में प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर नितिन चचंल, सोम प्रकाश वाल्मीकि, आशीष देसाई, विनोद चौहान, टीका राम पांडे, मोहन काला, टीटू त्यागी, महिपाल शाह, संजय कनौजिया उर्फ कद्दू भाई, ओमप्रकाश सती बब्बन, सुलेमान भाई, , विनोद चौहान, दिवान सिंह बिष्ट, कैलाश वाल्मीकि, राजेश चौधरी, संजय बिरला, अनिल बागड़ी, राजीव प्रजापति, सावन मोस, करन वाल्मीकि, राहुल शर्मा, वंश चौधरी के अलावा वाल्मीकि समाज के काफी लोग शोभा यात्रा में शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  हीट वेव का कहर: इस जिले में 27 अप्रैल को स्कूल बंद, डीएम ने आदेश किया जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed