June 19, 2026

दिशा बैठक में गूंजे गंगोत्री के मुद्दे, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के समक्ष उठाई नेटवर्क और बिजली की समस्याएं

0
IMG-20260619-WA0147

दिशा बैठक में गूंजे गंगोत्री के मुद्दे, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के समक्ष उठाई नेटवर्क और बिजली की समस्याएं

भटवाड़ी-डुंडा में मोबाइल नेटवर्क, बिजली और सड़क निर्माण के मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने की शीघ्र कार्रवाई की मांग

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के जिला सभागार में सांसद टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित और विकास संबंधी मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। भटवाड़ी और डुंडा विकासखंड के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में बीएसएनएल नेटवर्क की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वीकृत मोबाइल टावरों पर शीघ्र नेटवर्क सेवा शुरू करने तथा नेटवर्क विहीन गांवों में नए मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग रखी गई।
इसके अलावा विद्युत लाइन, एलटी लाइन एवं पोल शिफ्टिंग से जुड़ी समस्याओं को भी सांसद के समक्ष रखा गया। हर्षिल क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा संचालित सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा हरि महाराज मंदिर परिसर तक विद्युतीकरण सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की। जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान पर जोर देते हुए कहा गया कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, जगत चौहान, जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी, नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *