March 28, 2026

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद आज धरती पर सकुशल वापस लौटा – Sainyadham Express

0
IMG_20250715_170856-scaled.jpg

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद आज धरती पर सकुशल वापस लौटा 

आया है। शुभांशु स्पेसएक्स के ग्रेस (Grace) यान से लौटे और कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग की। यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए गर्व का क्षण है।

electronics

 

शुभांशु शुक्ला और क्रू के अन्य सदस्यों के धरती पर सुरक्षित उतरने के बाद अब उन्हें सात दिनों तक आइसोलेशन में रखा जाएगा।

 

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, टिहरी गढ़वाल की मां सुरकंडा सिद्धपीठ की प्रतिकृति भेंट की

 

दरअसल 18 दिन शून्य गुरुत्वाकर्षण में बिताने के बाद अंतरिक्षयात्रियों को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण वाले वातावरण में सामंजस्य बिठाने में कुछ दिन का वक्त लग जाता है। इस दौरान उनकी स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा निगरानी की जाएगी। भारत लौटने से पहले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को कई शारीरिक और मनोवैज्ञानिक जांच से गुजरना होगा।

 

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार ने 14 से15 घंटे का सफर किया आसान, देहरादून से सीधा पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान भरेगा उड़ान

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताए। इस दौरान उन्होंने 60 प्रयोगों को अंजाम दिया, जिनमें से सात प्रयोग इसरो के थे। शुभांशु अपने साथ 263 किलो वैज्ञानिक सामान लेकर धरती पर लौट रहे हैं, जिससे भविष्य में अंतरिक्ष कार्यक्रमों को बड़ी मदद मिल सकती है। साल 2027 में इसरो अपना पहला मानव मिशन गगनयान लॉन्च करेगा। ऐसे में शुभांशु शुक्ला का यह मिशन इसरो के लिए बेहद अहम है। शुभांशु शुक्ला को एक्सिओम-4 मिशन पर भेजने के लिए भारत ने 550 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

ये भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed