October 7, 2026

एक्शन में देहरादून के डीएम सविन बंसल बुर्जुग को सताने वाले कानूनगो को किया निलंबित – Sainyadham Express

0
IMG-20250725-WA0034-scaled.jpg

 

सालों से बुजुर्ग रविन्द्र सिंह की अमल दारामद प्रकरण को दबाए बैठे सदर राजस्व कानूनगो निलम्बितः

electronics

सदर राजस्व कानूनगो राहुल देव दबाए बैठे थे इन्द्राज पत्रावली

डीएम के एक्शन से आया भूचाल; लापरवाह कार्मिकों में मची खलबली; मुकदमा; निलम्बन; पदच्युत का भय

इसी बीते सोमवार जनता दर्शन में तो बुजुर्ग फरियादी पंहुचे थे; और तीसरे ही दिन डीएम ने किया काम तमाम;

एसडीएम तहसीलदार की कई चेतावनियों के पश्चात भी नहीं सुधरा था कानूनगो;

वर्षों से नक्शा दुरूस्ती न किए जाने की शिकायत लेकर पंहुचे थे व्यथित बुजुर्ग रविन्द्र सिंह

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

धारा 28 अन्तर्गत, 2018 के कलक्टर द्वारा पारित आदेश का बिते रोज तक भी नही हुआ था क्रियान्वयन; दोषी राजस्व कानूनगो निलम्बित

लापरवाह कार्मिकों डीएम का सपष्ट संदेश, कार्यप्रवृत्ति सुधारो वरना अपनी बारी के लिए तैयार रहो

 

देहरादून दिनांक 29 जुलाई 2025, (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बंसल ने ओदशों की नाफरमानी तथा शासकीय कार्यों की पत्रावली वर्षों से लम्बित रखने पर सम्बधित राजस्व कानूनगो को निलम्बित कर दिया है। इससे लापरवाह कार्मिकों को सख्त संदेश दिया है। इस कड़े एक्शन से जहां भूचाल आ गया है वहीं लापरवाह कार्मिकों में खलबली मच गई है। कई कार्मिकों को निलम्बन का डर सताने लगा है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

दरअसल जनता दर्शन कार्यक्रम में गांधी रोड निवासी रविन्द्र सिंह ने डीएम को फरियाद लगाकर बताया कि उनकी भूमि का धारा 28 अन्तर्गत 16 मई 2018 को कलक्टर ने पारित किये थे आदेश। तथा तहसील में परवाना प्राप्त हुआ था, जिसे आरके द्वारा आर-6 में 2023 में दर्ज करा दिया था तथा दिसम्बर 2023 में कानूनगो माजरा को प्राप्ति करा दिया था किन्तु अभी तक क्रियान्वयन नक्शा दुरूस्ती नही किया गया है, तहसील के कई चक्कर लगाने पर भी नक्शा दुरूस्त नही किया गया है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

उक्त प्रकरण पर डीएम ने आदेशों की नाफरमानी पर सम्बन्धित राजस्व कानूनगो के निलम्बन की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार सदर को दिए। डीएम ने सम्बन्धित राजस्व कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed