October 7, 2026

बड़ी खबर:धामी कैबिनेट का विस्तार आज,इन विधायकों को मिल सकता है मौका

0
FB_IMG_1773971935374

धामी कैबिनेट का विस्तार आज, पांच नए मंत्री लेंगे शपथ

हरिद्वार, रूद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली नैनीताल, पिथौरागढ़ के जिलों के विधायकों को मिल सकता है मौका 

 इन विधायकों को आया फोन राजपूर विधायक खजानदास, , रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ,मदन कौशिक 

 

देहरादून :धामी मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है। आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सूत्रों का दावा है कि खाली सभी 5 सीटों को भर दिया जाएगा।

बता दें कि धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। इसके लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया जा रहा है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा की सीटें हैं, वर्तमान में धामी सरकार में 5 मंत्री पद खाली हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा शामिल हैं। इनमें से सतपाल और धन सिंह पौड़ी गढ़वाल, जबकि सुबोध टिहरी जिले से आते हैं। ये तीनों गढ़वाल से हैं। रेखा अल्मोडा और सौरभ ​यूएसनगर जिले से हैं।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

जो कि कुमाउं से हैं। अब जिन 5 सीटों को भरा जाना है, उसमें जिन 5 नामों की चर्चा है वो राजपुर से खजानदास, नैनीताल से सरिता आर्य, रुड़की से प्रदीप बत्रा ब देवप्रयाग से विनोद कंडारी और रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट का नाम बताया जा रहा है। खजानदास देहरादून, प्रदीप बत्रा हरिद्वार, भरत चौधरी रुद्रप्रयाग जिले गढवाल से हैं। जबकि सरिता आर्य और दीवान सिंह बिष्ट नैनीताल जिले से आते हैं।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

इस तरह इस बार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की जा रही है। हालांकि फाइनल लिस्ट का थोड़ी देर और इंतजार करना होगा। मंत्रियों के अलावा दर्जन भर से अधिक दायित्वधारियों को भी जिम्मेदारी बांटी जा सकती है। चुनावी साल को देखते हुए धामी सरकार ये फैसला ले रही है।

भाजपा चुनावी साल में किसी भी तरह के रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इसके लिए विधायकों और दिग्गज कार्यकर्ताओं को चुनावी साल में ये तोहफा दिया जा रहा है। जिससे एक स्पष्ट संदेश जा सके।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed