May 18, 2026

धाकड़ धामी की दिखी धमक: रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी समेत इन पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

0
FB_IMG_1773984054789

धाकड़ धामी की दिखी धमक: रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी समेत इन पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

खजान, राम सिंह, प्रदीप , मदन व भरत ने ली शपथ

धामी के नेतृत्व में भाजपा ने विस चुनाव के लिए कसी कमर

 

देहरादून। आखिरकार विधानसभा चुनाव से पहले धामी कैबिबेट की बरसों से खाली पड़ी कुर्सियों पर भाजपा विधायकों की ताजपोशी कर दी गयी।
शुक्रवार को लोकभावन में राज्यपाल ने भाजपा विधायकों खजान दास, राम सिंह कैढा, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

नये कैबिनेट विस्तार में देहरादून, नैनीताल,हरिद्वार व रुद्रप्रयाग जिले को मौका दिया गया है। राज्यपाल व सीएम ने सभी नये मंत्रियों को बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव आंनद

ये भी पढ़ें:  विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सी0एम0ई0 कार्यक्रम का आयोजन

दरअसल, लम्बे समय से धामी सरकार में कैबिनेट की खाली कुर्सियों की संख्या पांच तक पहुंच गई थी। इन पदों को भरे जाने के लिए लम्बे समय से मशककत चल रही थी।
हालांकि, मार्च 2022 में सरकार गठन के समय से सोची समझी रणनीति के तहत तीन मंत्रीपद खाली रखे गए थे।
बाद में कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास की अप्रैल 2023 में हुई मृत्यु व प्रेमचंद 17 मार्च 2025 को दिए गए इस्तीफे के बाद खाली कैबिनेट मंत्रीपद बढ़कर पांच हो गए।

ये भी पढ़ें:  डॉ. राजे नेगी बने अखिल भारतीय सनातन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

शुक्रवार, 20 मार्च को कैबिनेट विस्तार के बाद वंचित जिलों के मध्य संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। अभी तक जिन जिलों का प्रतिनिधित्व नहीं था। उन्हें मौका देकर भाजपा को चुनावी रणनीति के तहत मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
अभी तक धामी कैबिनेट में सतपाल महाराज, धन सिंह,सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य व सौरभ बहुगुणा शामिल थे। अब कुल मंत्रियों की संख्या 11 हो गयी है।

गौरतलब है कि नये मंत्रियों के केबिनेट में शामिल होने के बाद भाजपा के अंदर कई प्रकार की चर्चाओं व अफवाहों पर भी विराम लगता नजर आ रहा है। कैबिनेट विस्तारण होना पार्टी के अंदर व बाहर कई प्रकार की अफवाहों को बल दे रहा था। हालांकि, सीएम धामी हल्के फुल्के अंदाज में इसे मात्र एक शिगूफा ही करार देते रहे।
इस बीच,गैरसैंण सत्र के बाद सीएम धामी ने कैबिनेट विस्तार व दायित्वधारियों की सूची पर लगातार होमवर्क किया। इस दौरान कई विधायकों ने भी सीएम से मुलाकात कर सरगर्मी व धड़कनें बढ़ाई रखी।
सीएम धामी के नेतृत्व में पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। तमाम अंतर्विरोध के बावजूद मंत्रिमंडल विस्तार धामी की जीत मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:  डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed