November 18, 2026

देहरादून: UKSSSC ने पेपर लीक प्रकरण के बाद स्नातक स्तर की परीक्षा रद्द की, SIT जांच के बाद अब होगी CBI जांच

0
IMG-20251011-WA0033.jpg

बड़ी खबर: UKSSSC ने नकल प्रकरण के बाद स्नातक स्तर की परीक्षा रद्द की, SIT जांच के बाद अब होगी CBI जांच

electronics

 

 

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा के दौरान नकल और गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया है।

परीक्षा रद्द करने की मांग लगातार राज्यभर के युवाओं द्वारा उठाई जा रही थी। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि कई परीक्षा केंद्रों पर नकल के संगठित प्रयास किए गए, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को न्याय का भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा था कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:  इगास महोत्सव में लोकगायक मंगलेश डंगवाल की प्रस्तुतियों से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, रस्साकशी और भैला खेल होंगे मुख्य आकर्षण

फिलहाल इस मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने अब इस मामले की सीबीआई जांच के लिए संसुति भेज दी है, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच हो सके।

आयोग का कहना है कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, नई परीक्षा तिथि घोषित नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  Big breaking:PRD जवानों पर लाठीचार्ज के बाद सरकार हरकत में, 19 नवंबर को सचिवालय में होगी अहम बैठक; 365 दिन रोजगार और महंगाई भत्ते की मांग पर होगा मंथन

इस घटनाक्रम से राज्यभर के अभ्यर्थियों में जहां एक ओर निराशा है, वहीं कई युवा अब यह उम्मीद जता रहे हैं कि सीबीआई जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:  फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed