March 17, 2026

बॉलीवुड के स्टार सिंगर और उत्तराखंड के लाल जुबिन नौटियाल ने पत्रकारों संग किया डिनर, चखा कोदा की रोटी झंगोरे की खीर का स्वाद

0
RAIBAR PAHAD KA

बॉलीवुड के स्टार सिंगर और उत्तराखंड के लाल जुबिन नौटियाल ने पत्रकारों संग किया पहाड़ी डिनर, लिया उत्तराखंडी व्यंजनों ‘कोदे की रोटे झंगोरे की खीर’ का आनंद

electronics

बॉलीवुड के स्टार सिंगर और उत्तराखंड की शान जुबिन नौटियाल ने देहरादून में पत्रकारों के साथ रात्रिभोज किया। इस दौरान जुबिन नौटियाल सभी पत्रकारों से मिले और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंडी व्यंजनों का आनंद लिया, कोदे की रोटी और झंगोरे की खीर जैसे व्यंजनों से जुबिन ने लोगों से पहाड़ी उत्पादो को बढावा देने को कहा.
जुबिन नौटियाल को हमेशा से ही अपने पारंपरिक खानपान से लगाव रहा है। उनके कई गीतों में वो उत्तराखंडियत की झलक दिखा ही चुके हैं। इसके साथ ही इस मौके पर जुबिन के पिता और भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने भी पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया. उन्होने कहा कि आज के फास्टफूड के दौर में उत्तराखंडी उत्पाद सबसे पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक हैं. उन्होने लोगों से पहाड़ी उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लाने की अपील की. इसके साथ ही जुबिन नौटियाल ने पहाड़ी व्यंजनों की खूब सराहना की साथ ही जौनसार क्षेत्र से जुड़ी अपनी पुरानी यादें भी साज्ञा की। पत्रकारों के संग डिनर में जुबिन नौटियाल ने आने वाले समय में उत्तराखंडी लोकगायकों के साथ मिलकर काम करने की बात भी दोहराई, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सुंदर जितनी शानदार है उतना ही शानदार यहां का संगीत भी है। दुनिया के कई बड़े मंचों पर जुबिन उत्तराखंडी संस्कृति को भी वक्त वक्त पर दिखाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  लगनी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित उत्तराखंडी फीचर फिल्म “तेरी माया, जल्द होगी सिनेमाघरों में रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed