June 27, 2026

पंचायत चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर ‘चौका’ और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध – Sainyadham Express

0
InCollage_20250811_185505484.jpg

पंचायत चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त

electronics

जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर ‘चौका’ और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध
धामी की रणनीति के आगे कांग्रेस पूरी तरह पस्त

 

उत्तराखंड में पंचायत चुनावों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भाजपा न केवल सत्ता में बल्कि जमीनी राजनीति में भी बेमिसाल बढ़त बनाए हुए है।
नामांकन के अंतिम दिन तक भाजपा के 4 जिला पंचायत अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए, जबकि कांग्रेस कई जगह मैदान में उतरने तक की स्थिति में नहीं रही।

निर्विरोध जीते जिला पंचायत अध्यक्ष
• उत्तरकाशी – रमेश चौहान
• पिथौरागढ़ – जितेंद्र प्रसाद
• उधम सिंह नगर – अजय मौर्या
• चंपावत – आनंद सिंह अधिकारी

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी "छात्रों की गूंज" अभियान शुरू किया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक माफिया से संबंधों की जांच की मांग 

निर्विरोध जीते ब्लॉक प्रमुख
अंचला बोरा (चंपावत), चंद्रप्रभा (काशीपुर), उपकार सिंह (सितारगंज), सरिता राणा (खटीमा), ममता पंवार (भटवाड़ी), राजदीप परमार (डुंडा), राजेश नौटियाल (जाखणीधार), सुमन सजवाण (चंबा), नारायण ठाकुर (विकासनगर), लता देवी (पाबौ), मीनाक्षी आर्य (ताकुला)।

जीत का मंत्र: विपक्ष को मौका ही न देना

ये भी पढ़ें:  मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल

सीएम धामी की रणनीति साफ थी—स्थानीय समीकरणों को साधते हुए विपक्ष को मैदान में उतरने का मौका ही न मिले। भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन में जातीय, भौगोलिक और सामाजिक संतुलन का गहन ध्यान रखा। नतीजतन कांग्रेस गुटबाज़ी और संगठनात्मक कमजोरी से जूझती रही और कई जगह नामांकन तक दाखिल नहीं कर पाई।

ये भी पढ़ें:  27-28 जून को होगा देहरादून में संस्कृति का महाकुंभ उफतारा 100 हस्तियों को करेगा सम्मानित सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

2027 की तैयारियों का आगाज़

इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि भाजपा का संगठन पंचायत से लेकर विधानसभा तक मजबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed