March 28, 2026

big breaking :त्रिवेंद्र अनिल बलूनी की उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से दिल्ली में मुलाकात, क्या हुई होगी बात? – Sainyadham Express

0
FB_IMG_1755941978735.jpg

उत्तराखंड में भाजपा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाना हमारा उदेश्य: त्रिवेन्द्र

electronics

भाजपा उत्तराखंड के दुष्यंत कुमार गौतम से दिल्ली में मिले सांसद त्रिवेन्द्र

नई दिल्ली। सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी आदरणीय  दुष्यंत कुमार गौतम  से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख  अनिल बलूनी  भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर सार्थक  चर्चा हुई। इस संवाद में राज्य के विकास, संगठन की मजबूती तथा आने वाले समय की रणनीति को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

ये भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

सांसद  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि  गौतम  का मार्गदर्शन उत्तराखंड में भाजपा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed