April 6, 2026

बांगर धारकूडी की 7 महिलाओं पर भालू ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहोल –

0
IMG-20251114-WA0037.jpg

बांगर धारकूडी की 7 महिलाओं पर भालू ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहोल

electronics

 

रूद्रप्रयाग। शुक्रवार की सुबह 9 बजे धारकुडी गांव की महिलाओं पर भालू द्वारा हमला किया गया। भालू द्वारा किए गए इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा 6 अन्य महिलाएं साधारण रुप से घायल हुयी हैं।

उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि घटना ग्राम सभा धारकुडी से लगभग एक किमी दूर आरक्षित वन के बधाणी वीट में हुयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार हेतु रणधार स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। उक्त घटना में एक महिला कीडी देवी पत्नी प्रेम सिंह, उम्र -55 को उपचार हेतु हायर सेन्टर रेफर किया गया जबकि अन्य महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। बताया कि घटना के बाद मौके पर वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी जखोली सहित वन विभाग की पूरी टीम को तैनात कर दिया गया हैं। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में घायल हुई महिलाओं के नाम निम्नवत् है-

सीमा देवी पत्नी सूरज सिंह, उम्र-27, वर्ष।
अनु देवी पत्नी धनवीर सिंह, उम्र-26, वर्ष।
कीडी देवी पत्नी प्रेम सिंह, उम्र- 55 वर्ष। गंभीर घायल।
सोना देवी पत्नी दीपक सिंह, उम्र-39, वर्ष।,
सुनीता देवी पत्नी प्रकाश सिंह, उम्र-,33 वर्ष।
पिंकी देवी, उम्र 32, वर्ष।
फूल देवी पत्नी महावीर सिंह, उम्र-35 वर्ष।

ये भी पढ़ें:  जंगलराज को मात दे दी उत्तराखंड की कानून व्यवस्था ने : राजीव महर्षि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed