June 10, 2026

मोदी युग के 12 साल बदला भारत का भाग्य बदली देवभूमि की तस्वीर

0
IMG-20260610-WA0010

मोदी युग के 12 साल बदला भारत का भाग्य बदली देवभूमि की तस्वीर

मोदी युग: विकसित भारत के संकल्प से देवभूमि के नवोदय तक 

मोदी युग: विकसित भारत के संकल्प से देवभूमि के नवोदय तक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष केवल एक राजनीतिक कालखंड नहीं हैं, बल्कि भारत के… आत्मविश्वास के पुनर्जागरण की गाथा हैं. यह उन करोड़ों गरीबों के जीवन में आशा का दीप जलाने की कहानी है, जिन्हें पहली बार लगा कि सरकार उनके द्वार तक पहुंच सकती है

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर कालू सिद्ध मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं कीर्तन आयोजित

 

मेरे सहित हमारी उम्र के तमाम लोग, एक सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत के सपने के साथ बड़े हुए हैं. एक ऐसा भारत जो तीव्रता से विकास के पथ पर अग्रसर हो, जिसकी बात दुनिया गौर से सुने और सबसे बड़ी बात यह है कि जिसके नेतृत्व पर उसकी महान जनता अगाध विश्वास करती हो. किंतु अपने जीवनकाल के ज्यादातर हिस्से में हमें अपने इस सपने से समझौता ही करना पड़ा. लेकिन हम सब लोग सौभाग्यशाली हैं कि अब हम अपनी खुली आंखों से यह सपना सच होते देख पा रहे हैं. प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विगत 12 वर्षों के अनथक प्रयासों, साहसिक नेतृत्व और अंत्योदय को समर्पित जीवन से यह संभव हो पाया है. आज भारत सशक्त भी है, सक्षम भी और स्वाभिमानी भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed