June 7, 2026

पुलिस और सेना ने श्री बद्रीनाथ धाम में चलाया सघन चेकिंग अभियान –

0
IMG-20251112-WA0010.jpg

पुलिस और सेना ने श्री बद्रीनाथ धाम में चलाया सघन चेकिंग अभियान

electronics

बीडीएस टीम ने अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से मंदिर परिसर के प्रत्येक क्षेत्र की जांच की

गोपेवर। श्री बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में बद्रीनाथ पुलिस ने आज श्री बद्रीनाथ धाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

बद्रीनाथ पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) टीम, मंदिर समिति और माणा में तैनात भारतीय सेना की 07 असम राइफल्स के साथ श्री बद्रीनाथ धाम परिसर, श्रद्धालु प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, यात्री प्रतीक्षालय तथा आसपास के मार्गों का सघन चेकिंग की। श्रद्धालुओं के सामान, वाहनों तथा आवासीय परिसरों की गहन जांच की गई। बीडीएस टीम ने अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से मंदिर परिसर के प्रत्येक क्षेत्र की जांच की तथा संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर विशेष नजर रखी।

ये भी पढ़ें:  पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान”

श्री बद्रीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि संयुक्त चेकिंग अभियान उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों, पुलिस, बीडीएस टीम, सेना एवं मंदिर समिति के बीच समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को परखना तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना था।

ये भी पढ़ें:  मुख्य सचिव द्वारा टिहरी झील क्षेत्र का भ्रमण एवं पर्यटन विकास परियोजना का निरीक्षण

थानाध्यक्ष भंडारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध वस्तुओं, बैगों एवं वाहनों की सावधानीपूर्वक जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों, वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षा जागरूकता से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई और उनसे अनुरोध किया गया कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें:  मुख्य सचिव द्वारा टिहरी झील क्षेत्र का भ्रमण एवं पर्यटन विकास परियोजना का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed