September 17, 2026

बेरोजगार लैब तकनीशियन करेंगे 20 जून को मुख्यमंत्री आवास कूच 

0

 

बेरोजगार लैब तकनीशियन करेंगे 20 जून को मुख्यमंत्री आवास कूच 

मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले, एकता विहार स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का धरना आज 29 वे दिन भी लगातार जारी रहा।

संगठन के अध्यक्ष आशीष चंद्र, महासचिव मयंक राणा और संगठन मंत्री अनुराग पंत ने बताया कि संगठन मुख्यमंत्री जी को अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु एक सप्ताह पूर्व वार्ता के लिए पत्र देकर अनुरोध किया गया था किंतु उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नही होने और धरने के 29 दिनों तक सरकार द्वारा सुध नही लिए जाने के कारण 20 तारीख को मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लिया गया है, संगठन पदाधिकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा उनके लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई जिससे आज हजारों लोग डिग्री लेने के बाद भी बेरोजगार बैठे हैं, 26 वर्षों से सेवानियमावली ना बनाये जाने से ना तो पद विज्ञापित हो पाए ना ही डिग्री धारी लैब तकनीशियनों हेतु कभी कोई भी भर्ती निकल पाई , वर्षों से उपेक्षित लैब तकनीशियन अब आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं, लैब तकनीशियनों की चार सूत्रीय माँगें – मानकानुसार पदों का सृजन, वर्षवार मेरिट के आधार पर सेवानियमावली बनाया जाना, आयु अहर्ता मे एकमुश्त छूट, सरकारी लैबों का निजीकरण बंद किया जाना को सरकार जबतक नही मान लेती तब तक आंदोलन एवं धरना निरंतर जारी रहेगा और आगे उग्र प्रदर्शन भी किया जाएगा ! धरना स्थल पर, अध्यक्षआशीष चंद्र, महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, संगठन मंत्री अनुराग पंत, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र दत्त , गणेश गोदियाल, प्रवीण सिंह पंवार, शरद पाल, प्रियंका, अखिलेश भट्ट, रजत नौटियाल, आशीष शर्मा, भगवती पुरोहित, दीपक भट्ट, सर्वेश वसिष्ठ, विनय उनियाल, अरुण बर्थवाल, मनोज नौटियाल, लोकेंद्र भट्ट, आदि कई डिग्रीधारी लैब तकनीशियन मौजूद रहे !

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में बनी फिल्मों को मिली पहचान, प्रतिभाओं के साथ फिल्म संस्कृति को मिल रहा है सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed