August 9, 2026

पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला — सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई ज़िंदगी

0
IMG-20260627-WA0005

पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला — सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई ज़िंदगी

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी वभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी।

महिला पिछले कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता से परेशान थीं। जांच में पता चला कि उनके पेट में 15 किलो का विशाल ट्यूमर है। विस्तृत जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम ने सफल सर्जरी कर पूरे ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। मरीज अब स्वस्थ हैं और तेजी से ठीक हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:  बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 294 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

कैंसर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि इतने बड़े ट्यूमर की सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन पूरी टीम की सावधानी और विशेषज्ञता से ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि 2026 में भी मरीज इतने बड़े ट्यूमर के साथ अस्पताल पहुँच रहे हैं। इसका मुख्य कारण जागरूकता की कमी और समय पर इलाज न कराना है।

ये भी पढ़ें:  जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले

उन्होंने महिलाओं से अपील की कि यदि पेट लगातार बढ़ रहा हो, पेट फूलता हो, दर्द रहता हो, जल्दी पेट भर जाता हो या बार-बार पेशाब आने जैसी समस्या हो, तो इसे सामान्य न समझें। समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारी का इलाज आसान हो सकता है और जान भी बचाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *