June 7, 2026

भाजपा की धामी सरकार में अपराधी क्यों इतने निडर, राजधानी में 14 दिन में 4 मर्डर, कहीं चल रहे चापड़ कहीं दिन दहाड़े सुनाई दे रही गोलियों की गूंज: जिम्मेदार कौन

0
FB_IMG_1770817612457

भाजपा की धामी सरकार में अपराधी क्यों इतने निडर, राजधानी में 14 दिन में राजधानी में 4 मर्डर, कहीं चल रहे चापड़ कहीं दिन दहाड़े सुनाई दे रही गोलियों की गूंज

 

देहरादून में गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है। शहर के व्यस्ततम तिब्बती मार्किट में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेसिंक टीम को भी बुलाया गया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। प्रथमदृष्टया मामला प्रॉपर्टी विवाद का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच में जुट गई है।

देहरादून जिले में दो हफ्ते के भीतर हत्या की ये चौथी वारदात है। जिससे पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार डालनवाला कोतवाली इलाके में स्थित तिब्बती मार्केट में 40 साल के व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद स्कूटी से आए हमलावर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:  केशव नेगी के लिए एकजुट हुआ उत्तराखंड! धामी, त्रिवेंद्र, हरीश, बलूनी और गोदियाल एक सुर में"

गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घायल अवस्था में व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दिया है। सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चल रहा है.

बताया जा रहा है कि 40 साल के अर्जुन शर्मा गैस एजेंसी के मालिक थे। जो परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे। जैसे ही आज टेनिस खेलकर निकले इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।

देहरादून पुलिस ने जानकारी दी है कि कोतवाली डालनवाला को समय करीब 10:30 बजे कोतवाली डालनवाला को सूचना प्राप्त हुई कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी है। सूचना पर कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु दून अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:  ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक

मृतक व्यक्ति की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है, मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। घटना की प्रारंभिक जांच में मृतक के बारे मे जानकारी की गई तो मृतक का पारिवारिक व्यवसाय को लेकर पारिवारिक विवाद होना और विवाद के चलते उनकी माता द्वारा उच्च न्यायालय से अपने बेटे(मृतक) से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा प्राप्त किया जाना प्रकाश में आया है। स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही संपूर्ण जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  केशव नेगी के लिए एकजुट हुआ उत्तराखंड! धामी, त्रिवेंद्र, हरीश, बलूनी और गोदियाल एक सुर में"

देहरादून जिले में दो हफ्ते के अंदर ये चौथी हत्या की वारदात है। इनमें तीन महिलाओं की हत्या भी शामिल है। 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में छात्रा की हत्या हुई थी। इसके बाद 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। 2 फरवरी को देहरादन के मच्छी बाजार में गुंजन नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी। इस तरह पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

ये हुई 14 दिन में 4 वारदातें

29 जनवरी को विकासनगर में 18 साल की छात्रा की हत्या।
31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या
02 फरवरी को देहरादून में युवती पर धारदार हथियार से मारकर हत्या।
11 फरवरी को देहरादून में 40 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed