October 24, 2026

देखें वीडियो:प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थकों पर लगा जानलेवा हमला का आरोप,शिक्षा निदेशालय में मचा हड़कंप

0
IMG-20260221-WA0098

देखें वीडियो:प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थकों पर लगा जानलेवा हमला का आरोप,शिक्षा निदेशालय में मचा हड़कंप

 

देहरादून:राजधानी देहरादून स्थित ननूरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया
घटना के समय उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर मौजूद बताए गए। बताया जा रहा है कि वे ही अशासकीय विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। हमले के बाद घायल निदेशक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  अब गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी भी समझेगा AI

आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने निदेशक का कमरा 01 घंटे तक बंद रखा और फिर मारपीट की। निदेशालय के कार्मिकों के हंगामा करने के बाद कमरा खोला गया।

इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी इस तरह की घटना को लेकर आक्रोशित हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *