September 19, 2026

गैरसैंण में तार तार हुई सदन की मर्यादा, तोड़े गए माइक :देखें वीडियो – Sainyadham Express

0
RAIBAR PAHAD KA

गैरसैंण में तार तार हुई सदन की मर्यादा, तोड़े गए माइक :देखें वीडियो  

 

भवन में मंगलवार को संसदीय मर्यादा तार-तार हो गई। कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली। इसके बार वेल में धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये बेहद दुखद है। सदन के अंदर सचिव के टेबल, माइक और टेबलेट को तोड़ दिया गया। कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के विरोध के चलते लगातार कार्यवाही स्थगित की जा रही है। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी नेताओं ने सचिव की टेबल पलटने की कोशिश की। साथ ही माइक तोड़ दिया। कांग्रेस विधायकों ने वेल में लहराए कागज। लगातार कर रहे प्रदर्शन और नारेबाजी।

electronics

 

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी कार्यक्रम

स्पीकर बार-बार कहती रही कि सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। लेकिन, कांग्रेस विधायकों ने एक न सुनी। बात इतनी बिगड़ी कि मार्शल को सदन में बुलाना पड़ा। मार्शल ने टेबल माइक तोड़ रहे विधायकों को रोका।

 

सीएम का माइक हुआ खराब : सदन में जैसे ही सीएम माइक पर बोलने लगे उनका माइक खराब हो गया। वह अपनी कुर्सी से पीछे जाकर मंत्री के माइक से बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी। सदन में मुन्नी देवी की याद में निधन प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed