October 7, 2026

मखेत गाँव के ग्रामीणो ने  शादी विवाह मे शराब परोसने पर लगाया पूर्ण रुप से प्रतिबंध 

0
IMG-20260220-WA0012

रामरतन पंवार/ जखोली

 

मखेत गाँव के ग्रामीणो ने 

शादी विवाह मे शराब परोसने पर लगाया पूर्ण रुप से प्रतिबंध 

लस्या पट्टी मे पहला गाँव जहाँ के ग्रामीणो ने शादी विवाह

सहित अन्य समारोह मे शराब परोसने पर लगाया प्रतिबन्ध

 

जखोली- विकासखंड जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मखेत (उदयनगर)मे प्रधान  रेखा देवी.की अध्यक्षता मे एक आम बैठक का आयोजन किया बैठक मे गाँव की महिला मंगलदल युवक मंगलदल सहित सभी ग्रामीणो.ने बढचढ कर हिस्सा लियाl

 

ग्राम पंचायत मखेत मे गाँव मे होने वाली शादी विवाह मे मेंहदी रश्म के दौरान शराब परोसने की परम्परा सालो से चली आ रही है

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

इस बिमारी को जड़. से उखाड़ने हेतू जनप्रतिनिधि व महिला मंगलदलो को आगे आने की आवश्यकता है, मखेत के ग्रामीणो का कहनि है कि मांगलिक कार्यो मे जब से शराब पीलाने का प्रचलन हुआ है तब गाँव मे हमेशा लड़ाई झगड़े का माहौल बन गया है, परिवार के परिवार परेशान रहते हैl यही ही नही गरीब परिवारो को भी इस प्रकार. के संस्कार मे रहकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिस कारण से उन परिवारो को अपनी मेहनत से कमाई धनराशी को अपने बच्चों की शादी मे शराब पीलाने मे खर्च करनी पड़ती हैl

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

 

जिसेसे की मखेत के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से बैठक मे विचार विमर्श कर गांव मे माँगलिक कार्यो मे प्रस्ताव पारित कर शराब पीने व पीलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया हैl

 

साथ ही प्रस्ताव मे कहा गया है कि जो भी व्यक्ति व परिवार आज्ञा का उलंघन. करेगा उससे 51000 रू आर्थिक दंड के साथ

नियमानुसार कानूनी कार्यवाही भी जायेगीl

 

आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दे कि लस्या पट्टी के 18 गावों मे से मखेत एक ऐसा गांव

है जहाँ पहली बार शादी व्याह मे शराब परोसने पर ग्रामीणों द्वारा प्रतिबन्ध लगाया गया, भले ही इससे पूर्व देवल गाँव के पूर्व प्रधान शम्भू प्रसाद उनियाल ने अपने नातिन की शादी मे व्यक्ति गत रूप से शराब परोसने. पर प्रतिबन्ध लगाया था जो कारगर सावित हुआ l

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

 

बैठक मे प्रधान  रेखा वी, महिला मंगलदल की अध्यक्ष  रेशमा देवी,पूर्व प्रधान.  शशी देवी, पूर्व प्रधान. अषाड़ सिह राणा,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य  उर्मिला देवी, पूर्व उप प्रधान पंकज बुटोला,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एकादशी देवी, उत्तम सिह, दिनेश सिह, राहुल, विनीता अलका देवी,सहित 70 लोगो ने बैठक मे भाग लियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed