September 29, 2026

पूर्ण साक्षर बना उत्तराखंड, शिक्षा के क्षेत्र में रचा नया इतिहास

0
IMG-20260708-WA0026

 

 

पूर्ण साक्षर बना उत्तराखंड, शिक्षा के क्षेत्र में रचा नया इतिहास

नई शिक्षा नीति-2020 और उल्लास अभियान की सफलता, देश के पूर्ण साक्षर राज्यों की सूची में शामिल हुआ उत्तराखंड

 

देहरादून। उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए देश के पूर्ण साक्षर राज्यों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। नई शिक्षा नीति-2020 तथा उल्लास (Understanding of Lifelong Learning for All in Society)–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप भारत सरकार ने राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल का BJP से इस्तीफा

 

इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। इससे पहले मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को प्रदेशवासियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी शिक्षकों, शिक्षा प्रेरकों, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य के विकास की मजबूत आधारशिला है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं आजीवन शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल का BJP से इस्तीफा

 

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अनुसार, उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से राज्यभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए गए। इसके तहत केवल निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाना ही नहीं, बल्कि डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और जीवनोपयोगी कौशलों को भी बढ़ावा दिया गया।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल का BJP से इस्तीफा

 

शिक्षा विभाग ने कहा कि यह उपलब्धि विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभाग ने इस सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संगठनों तथा प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *