April 5, 2026

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा 7 की मौत कई घायल, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर जताया गहरा दुख

0
FB_IMG_1767076529290

रैबार पहाड़ का:साल 2025 जाते जाते एक और दर्दनाक जख्म दे गया है। मंगलवार को अल्मोड़ा के सल्ट भिकियासैंण क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि कई यात्री घायल हैं।

 

 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक केएमओयू की बस संख्या UK07PA4025 मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे द्वाराहाट नोबाड़ा से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। लेकिन डेढ़ घंटे बाद करीब 8 बजे बस सीलापानी बैंड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अल्मोड़ा जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की झूठी खबर की पोल पट्टी खुली

सीएम धामी ने घटना पर दुख जताते हुए गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मृतक के नाम

1- गोविंद बल्लभ पुत्र कुलमणी मठपाल उम्र 80 वर्ष निवासी जमोली।

ये भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया लघु फिल्म मैदान के पोस्ट प्रोमो किया लांच,दो दोस्तों की संघर्ष की कहानी पर आधारित है फिल्म

2- पार्वती देवी पत्नी गोविंद बल्लभ उम्र 75 वर्ष निवासी जमोली।

3- सूबेदार नंदन सिंह पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी उम्र 65 वर्ष निवासी जमोली।

4- तारा देवी पत्नी महेश चंद्र उम्र 50 वर्ष निवासी बाली पटवारी क्षेत्र।

5- गणेश पुत्र भीमबहादुर उम्र 25 वर्ष।

6- उमेश उम्र 25 वर्ष।

7- शिनाख्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed