August 21, 2026

UKSSSC ने निकाली इतने पदों पर भर्ती, 1 जून से आवेदन शुरू

0
IMG-20260528-WA0000

 

UKSSSC ने निकाली इतने पदों पर भर्ती, 1 जून से आवेदन शुरू

 

 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुपालन विभाग में सहायक कृषि अधिकारी एवं चारा सहायक के कुल 90 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती परीक्षा जुलाई 2026 में प्रस्तावित है।

भर्ती के तहत सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 7 पद, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 82 पद तथा चारा सहायक का 1 पद शामिल है। लंबे समय से कृषि एवं पशुपालन विभाग में रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा

पदवार योग्यता और आयु सीमा
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विषय में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) डिग्री अनिवार्य रखी गई है।

सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के लिए भी आयु सीमा 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों हेतु अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर अथवा कृषि विषय में स्नातक होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ

चारा सहायक पद के लिए भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बीएससी एग्रीकल्चर निर्धारित की गई है। सभी पदों के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क
आयोग ने श्रेणीवार आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया है।

अनारक्षित एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 300 रुपये रखा गया है।

एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

जुलाई में प्रस्तावित परीक्षा
यूकेएसएसएससी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जुलाई 2026 में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग जल्द ही परीक्षा तिथि एवं पाठ्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

ये भी पढ़ें:  ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

युवाओं में उत्साह
प्रदेश में लंबे समय से सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों में इस भर्ती को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के कृषि स्नातक युवाओं के लिए यह भर्ती रोजगार का बड़ा अवसर मानी जा रही है। आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से पूर्व विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed