November 18, 2026

यूको बैंक ने देहरादून में अपनी 58वीं शाखा का किया लोकार्पण –

0
IMG-20251114-WA0042.jpg

यूको बैंक ने देहरादून में अपनी 58वीं शाखा का किया लोकार्पण

electronics

देहरादून। यूको बैंक ने बुधवार को अपने देहरादून अंचल कार्यालय के अंतर्गत पटेलनगर में नई शाखा (शाखा कोड: 3603) का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर यूको बैंक के महाप्रबंधक (कारोबार एवं विकास) अम्बिकानन्द झा, अंचल प्रमुख रणधीर कुमार, तथा शाखा प्रबंधक प्रीति राज उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में शाखा के प्रथम ग्राहक रणवीर सिंह सहित अन्य सम्मानित ग्राहक भी शामिल हुए। शाखा उद्घाटन के दौरान महाप्रबंधक अम्बिकानन्द झा ने उपस्थित ग्राहकों को बैंक के विभिन्न जमा (Deposit), ऋण (Loan) योजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

ग्राहक बैठक में दी गई जानकारी

ये भी पढ़ें:  चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

शाखा परिसर में आयोजित ग्राहक बैठक में बैंक के विविध डिपॉजिट एवं लोन उत्पादों का प्रेज़ेंटेशन दिया गया। साथ ही, यूको बैंक की नवीनतम डिजिटल सेवाओं और तकनीकी सुविधाओं की भी जानकारी साझा की गई।

इस मौके पर यूको बैंक के कर्मचारियों में नई शाखा के शुभारंभ को लेकर विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

ये भी पढ़ें:  उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

58वीं शाखा के साथ यूको बैंक का विस्तार

गौरतलब है कि उत्तराखंड के 13 जिलों में यूको बैंक की अब तक 57 शाखाएं संचालित थीं। पटेलनगर शाखा के उद्घाटन के साथ यह संख्या बढ़कर 58 हो गई है।
यूको बैंक के अधिकारी एवं समस्त स्टाफ राज्यभर में अपने ग्राहकों को बेहतर और उच्च गुणवत्ता वाली बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें:  इगास महोत्सव में लोकगायक मंगलेश डंगवाल की प्रस्तुतियों से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, रस्साकशी और भैला खेल होंगे मुख्य आकर्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed