October 28, 2026

देखें वीडियो:पति पत्नी की रील से इतना परेशान,जिंदा पत्नी का हरिद्वार में कर दिया पिंडदान,पति की हरकत से सब हैरान

0
FB_IMG_1778416406049

रील बनाने की आदत से परेशान पति ने जीवित पत्नी का किया पिंडदान

 

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति एक महिला की तस्वीर को नदी में प्रवाहित कर पिंडदान करता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान था और इसी गुस्से में उसने जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया।

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण और धामी सरकार

वीडियो हरिद्वार में हरकी पैड़ी का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों, धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। मामले को लेकर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो में एक व्यक्ति गंगा तट पर अपनी पत्नी की तस्वीर के साथ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसने पहले पत्नी की फोटो पर थूकता और बाद में उसे गंगा में प्रवाहित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता और हैंड हाइजीन बेहद जरूरी

इतना ही नहीं, वीडियो में युवक को गंगा में पिंड डालते हुए भी देखा जा सकता है। इसी आधार पर सोशल मीडिया यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि युवक ने अपनी जीवित पत्नी का पिंडदान किया है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

वीडियो कब का है और किसने शूट किया है अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *