September 17, 2026

प्रदेश में व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण के लिए (SOP) जारी, चारधाम यात्रा के लिए सरकार की पूरी तैयारी, मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने दी जानकारी

0
IMG-20260316-WA0175

 

प्रदेश में व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण के लिए एस०ओ०पी० (SOP) जारी, चारधाम यात्रा के लिए सरकार की पूरी तैयारी, मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने दी जानकारी

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में आगामी चारधाम यात्रा और शीतकालीन यात्रा को ध्यान में रखते हुए, पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों द्वारा व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर चिंता जताई गई है

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में बनी फिल्मों को मिली पहचान, प्रतिभाओं के साथ फिल्म संस्कृति को मिल रहा है सम्मान

इस संदर्भ में, सरकार ने एक विशेष एसओपी (मानक परिचालन प्रक्रिया) तैयार की है, ताकि पर्यटन व्यवसाय पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। एसओपी के अनुसार, पर्यटन उद्योग से जुड़े होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, और अन्य सेवा प्रदाता प्रतिष्ठान को व्यावसायिक एलपीजी सिलेन्डर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  फैसला सुरक्षित होने के बाद परिणाम बताने के दावे पर कांग्रेस के सवाल, मुश्किल में गणेश जोशी 

यदि एलपीजी सिलेन्डर की आपूर्ति में कोई रुकावट आई, तो पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो सकता है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार एसओपी के तहत सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, बोले—आपके नेतृत्व में उत्तराखंड नई ऊंचाइयों को छुए

अप्रैल महीने में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, और इसे लेकर राज्य सरकार का पूरा ध्यान इस दिशा में रहेगा कि पर्यटन व्यवसाय को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सूचना महानिदेशक आईएएस बंशीधर तिवारी ने SOP लागू किए जाने को लेकर जानकारी साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed