October 28, 2026

BLA और BLO के समंजस्य से आसानी से सम्पादित होगा SIR –

0
RAIBAR PAHAD KA

 

 

BLA और BLO के समंजस्य से आसानी से सम्पादित होगा SIR

 

– मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

– राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई विभिन्न विषयों पर चर्चा 

– सीईओ ने की राजनैतिक दलों से 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत BLA नियुक्त करने की अपील

 

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दुष्टिगत 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की नियुक्ति के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई।

electronics

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं के साथ-साथ राजनैतिक दलों की अहम भूमिका होती है जिसके लिए जरुरी है कि हर पोलिंग बूथ पर राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 11733 बूथ के सापेक्ष 4155 बीएलए ही नियुक्त हैं। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से आगामी 31 दिसंबर तक सभी दल अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की शत-प्रतिशत तैनाती करने की अपील की। 

 

ये भी पढ़ें:  2047तक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां शुरु कर दी गई है। प्री एसआईआर (Pre-SIR) फेज में प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल लगभग 40 वर्ष तक की आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज थे उनकी सीधे बीएलओ एप से मैपिंग की जाएगी। इसके साथ ही 40 वर्ष से कम आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में किसी कारणवश नहीं है तो उनके माता-पिता अथवा दादा-दादी के नाम के आधार पर प्रोजनी के रुप में उनकी मैपिंग की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची www.ceo.uk.gov.in एवं www.voters.eci.gov.in पर सर्च की जा सकती है।  

 

ये भी पढ़ें:  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी  किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी  मस्तू दास,स्वीप नोडल  विनय कुमार सहित कांग्रेस पार्टी से  मनोज रावत, अमेंद्र बिष्ट,सीपीआई (एम) से  अनंत आकाश,बीएसपी से  दिगविजय सिंह, प्रमोद कुमार गौतम, बीजेपी से  कुंदन परिहार, राजकुमार पुरोहित, आम आदमी पार्टी से  जसवीर सिंह उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण और धामी सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *