April 26, 2026

देहरादून में सनसनी जंगल में महिला की सडी गली लाश मिलने से मचा हड़कंप:S.S.P ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण

0
IMG-20260311-WA0069

देहरादून में सनसनी जंगल में महिला की सडी गली लाश मिलने से मचा हड़कंप:S.S.P ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण

 

देहरादून:महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद कर प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सुद्धोवाला-मांडूवाला रोड के रिजर्व जंगल में फेंक दिया गया। कई दिन तक शव सड़ने पर तेज बदबू उठी तो पास के मंदिर पहुंचे लोगों को इसका पता लगा। इसके बाद सूचना पुलिस को मिली तो सनसनी फैल गई। एसएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। बुधवार सुबह यहां बाला सुंदरी मंदिर के पास के इलाके में बहुत तेज बदबू आ रही थी। बदबू से परेशान होकर जब स्थानीय लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की तो उनकी नजर मंदिर से करीब 100 मीटर दूर खाई में पड़े एक प्लास्टिक के कट्टे पर गई।

ये भी पढ़ें:  एटीएस कॉलोनी के लोगों को परेशान करने के आरोपी बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर लगा गुंडा एक्ट, जिला बदर की तैयारी,

पास जाने पर पता चला कि उसमें एक शव लिपटा हुआ है। इसकी सूचना प्रेमनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस का बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मामला संदिग्ध और हत्या से जुड़ा होने पर उच्चाधिकारियों को बताया गया। जिसके बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई तथा जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed