September 29, 2026

कुंवर प्रसून स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला

0
IMG-20260708-WA0015

 

 

 

कुंवर प्रसून स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला

15 जुलाई को दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में होगा सम्मान समारोह, ‘कलम का गांधी: कुंवर प्रसून और जन सरोकार’ पुस्तक का भी होगा लोकार्पण

 

देहरादून, 8 जुलाई। उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार, पर्यावरण चिंतक और जनआंदोलनों के प्रतिबद्ध हस्ताक्षर स्वर्गीय कुंवर प्रसून की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 15 जुलाई 2026 को अपराह्न 3:00 बजे दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान, देहरादून में एक विशेष स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कुंवर प्रसून स्मृति मंच, रामपुर गांव, खाड़ी (टिहरी गढ़वाल) द्वारा किया जा रहा है।

 

कुंवर प्रसून के पुत्र प्रोफेसर अनुपम भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर “कुंवर प्रसून स्मृति पर्यावरण एवं जनपक्षधर पत्रकारिता सम्मान” की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इस सम्मान का प्रथम अलंकरण उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला (हल्द्वानी) को पर्यावरण संरक्षण, जन-सरोकारों और सामाजिक मुद्दों पर उनकी दीर्घकालीन एवं जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल का BJP से इस्तीफा

 

उन्होंने बताया कि सम्मान के अंतर्गत ₹11,000 की सम्मान राशि, प्रशस्ति-पत्र तथा अंगवस्त्र भेंट किया जाएगा। यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथियों एवं कुंवर प्रसून की धर्मपत्नी श्रीमती रंजना भंडारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।

 

‘कलम का गांधी: कुंवर प्रसून और जन सरोकार’ का होगा लोकार्पण

 

समारोह का एक प्रमुख आकर्षण वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक शीशपाल गुसाईं द्वारा लिखित पुस्तक “कलम का गांधी: कुंवर प्रसून और जन सरोकार” का लोकार्पण होगा। वैमओशियनिक प्रकाशन, देहरादून से प्रकाशित यह पुस्तक कुंवर प्रसून के जीवन, विचारों, पत्रकारिता, पर्यावरणीय संघर्षों तथा जनआंदोलनों में उनके ऐतिहासिक योगदान का विस्तृत और प्रामाणिक दस्तावेज है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल का BJP से इस्तीफा

पुस्तक में कुंवर प्रसून की लगभग चार दशकों की सार्वजनिक यात्रा—1970 के दशक से लेकर वर्ष 2006 तक—का क्रमबद्ध और शोधपरक विवरण प्रस्तुत किया गया है। इसमें उनके पर्यावरण संरक्षण, अवैध खनन के विरोध, शराबबंदी आंदोलन, दलितों का संघर्ष, बंधुआ मजदूरी, अपनों ही द्वारा वेश्यावृत्ति में धकेलने, समान शिक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के अनेक मुद्दों पर किए गए प्रसून के कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। साथ ही उन्हें प्राप्त राष्ट्रीय सम्मानों तथा सामाजिक योगदान का भी विशेष रूप से वर्णन किया गया है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल का BJP से इस्तीफा

 

विशेष व्याख्यान / वक्ता

 

कुंवर प्रसून के व्यक्तित्व, कृतित्व, जनपक्षधर पत्रकारिता, पर्यावरणीय चिंतन तथा जनआंदोलनों में उनके ऐतिहासिक योगदान पर देश के प्रतिष्ठित पर्यावरणविद्, पत्रकार और चिंतक अपने विचार रखेंगे। इस अवसर पर प्रोफेसर जयंत भट्टाचार्य (विशिष्ट फेलो, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन, कोलकाता), विजय जड़धारी (बीज बचाओ आंदोलन, जड़धार गांव), राजीव लोचन साह (संपादक, नैनीताल समाचार), राजीव नयन बहुगुणा (वरिष्ठ पत्रकार), जय सिंह रावत (वरिष्ठ पत्रकार) तथा संजय कोठियाल (संपादक, युगवाणी) विशेष व्याख्यान देंगे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *